| होम | हमारे बारे में | प्रशासन | लेखा| | लेखापरीक्षा | आई. एफ. ए | प्रशिक्षण | सूचना प्रौद्योगिकी | उपयोगी लिंक | साइटमैप | ग्राहक क्षेत्र | ||||||
|
सूचना प्रौद्योगिकी : -रक्षा लेखा नियंत्रक गुवाहाटी द्वारा हाल ही में सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी निष्पादित गतिविधियां / सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी की गई पहल :-
1. अन्य श्रेणी वेतन प्रणाली :- र.ले.नि. गुवाहाटी अपने दो अधीनस्थ वेतन लेखा कार्यालयों के जरिए शिलांग स्थित असम रेजिमेंटल केंद्र तथा 58 गोर्खा प्रशिक्षण केंद्र के लिए अन्य श्रेणी वेतन प्रणाली की देख-रेख करता है । वे दो कार्यालय हैं – (क) वेतन लेखा कार्यालय (अन्य श्रेणी) ए.आर.सी., हॅप्पी वैली, शिलांग - 793007 तथा (ख) वेतन लेखा कार्यालय (अन्य श्रेणी) 58 जी.टी.सी., हॅप्पी वैली, शिलांग - 793007 । इन कार्यालयों में सितंबर 2010 से वेतन की COBOL पद्धति का प्रयोग करते हुए मासिक वेतन प्रणाली की शुरुवात की गई थी । मई 2011 की प्रभावी तारीख से मासिक वेतन प्रणाली के लिए COBOL पद्धति को जावा (JAVA) आधारित ऑनलाइन DOLPHIN पद्धति द्वारा प्रतिस्थापित किया गया है ।
2. किओस्क सूचना प्रणाली :- मुख्य कार्यालय, रक्षा लेखा नियंत्रक के स्वागती पटल पर नार्च 2011 को सूचना प्रणाली का अधिष्ठापन किया गया था जिसमें से यूनिट/ फोर्मेशन, तीसरी पार्टी/विक्रेता/पूर्तिकार के प्रतिनिधि आसान लोग-इन प्रणाली का प्रयोग करते हुए कार्यालय स्वचालन पद्धति द्वारा संसाधित प्रकीर्ण, भंडार तथा परिवहन अनुभागों से संबन्धित निधि व बिलों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं । यह इसलिए किया गया है ताकि प्रयोक्ता कुल एकल खिड़की पैकेज के सहारे एक ही स्थान पर डाक-प्राप्ति से लेकर संवितरण वाउचर संख्या की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं । इस प्रणाली से यूनिट/ फोर्मेशन के प्रतिनिधियों में काफी उत्सुकता जागृत हुई है क्योंकि यह प्रणाली उनके लिए लाभकर सिद्ध हुई है तथा उन्हें अपने कार्यालयों से संबन्धित जानकारी के लिए किसी अनुभाग में जाने की आवश्यकता नहीं है ।
3. सहायक लेखा अधिकारी बी.एस.ओ. परियोजना :- यह पूर्व विहित है कि 18 एवं 19 मई 2011 को रक्षा लेखा नियंत्रक गुवाहाटी द्वारा सहायक लेखा अधिकारी बी.एस.ओ. परियोजना संबन्धित कार्यशाला का आयोजन किया गया । 10 र.ले.प्र.नि./र.ले.नि. को इस कार्यशाला में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया था परंतु केवल 05 र.ले.प्र.नि./र.ले.नि. के प्रतिभागी ही इसमें शामिल हो पाए थे । जिन रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रकों / रक्षा लेखा नियंत्रकों के प्रतिभागियों ने इस कार्यशाला में भाग लिया वे रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (प॰क॰) चंडीगढ़ , रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक बैंग्लोर, रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (द॰क॰) पुणे , रक्षा लेखा नियंत्रक पटना एवं रक्षा लेखा नियंत्रक सिकंदराबाद से है । अतः इस प्रशिक्षण में शामिल नहीं हो पाने वाले रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक/ रक्षा लेखा नियंत्रकों के प्रतिभागियों के लिए क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र मेरठ में दूसरी कार्यशाला आयोजित की गई ताकि पिछले कार्यशाला में दिए गए प्रशिक्षण कों इन कार्यालयों के प्रतिनिधियों के लिए दोहराया जाए । क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र मेरठ में छूटे हुए 05 रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रकों / रक्षा लेखा नियंत्रकों के प्रतिभागियों ने इस कार्यशाला में भाग लिया तथा उन्हें सॉफ्टवेयर अधिष्ठापन, अपेक्षित आंकड़ा प्राप्त करने के लिए सॉफ्टवेयर का प्रयोग और मुख्यता रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (अधिकारी) पुणे से संबन्धित बिलों के प्रयोक्ताओं के लिए .pdf एवं .txt फार्मेट में लाइसेन्स फीस बिल जैसे रिपोर्ट-रिटर्न को जनित करने का तरीका दर्शाया गया ।
क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, मेरठ में 18 एवं 19 अगस्त 2011 को दो-दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । श्री पंकज हजारिका, भा.र.ले.से., संयुक्त नियंत्रक, र.ले.नि. गुवाहाटी ने कार्यशाला का उदघाटन किया तथा कार्यशाला के निर्विघ्न संचलन हेतु पूरी अवधि उपस्थित रहे । उन्होने प्रतिभागियों को सलाह दी कि वे अपने क्षेत्र के अन्य कर्मचारियों को प्रशिक्षित करें क्योंकि वे अपने कमान के संसाधन है ।
सहायक लेखा अधिकारी बी.एस.ओ. परियोजना के लिए प्रतिभागियों द्वारा बनाए गए ई-मेल अकाउंट aaobso@gmail.com में परियोजना से संबन्धित पूछताछ की जा सकती हैं तथा केवल इसी ई-मेल अकाउंट से रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रकों /रक्षा लेखा नियंत्रकों को परियोजना संबंधी नए अद्यतनीकरण / जोड़ने के कार्य की आपूर्ति की जाएगी ।
4. रक्षा लेखा महानियंत्रक मेल सर्वर :- रक्षा लेखा महानियंत्रक का मेल सर्वर संक्रियात्मक है । MPLS VPN WAN के ज़रिए ब्राउसार के एड्रेस बार में URL http://cgdamail.org टाइप कर इस सर्वर तक पहुँच सकते हैं । (क) मेल-सर्वर का प्रयोग करने के लिए अधिष्ठापन प्रणाली, (ख) प्रयोक्ता गाइड, (ग) सभी भा.र.ले.से. अधिकारियों के ई-मेल पतों का मेल सर्वर, (घ) विभाग में प्रतिनियुक्ती पर कार्यरत सभी अधिकारियों के ई-मेल पतों का मेल सर्वर, (ङ) रक्षा लेखा विभाग के सभी कार्यालयों के ई-मेल पतों का मेल सर्वर मुख्यालय कार्यालय के WAN साइट से डाउनलोड किया जा सकता है । रक्षा लेखा नियंत्रक गुवाहाटी का मेल सर्वर पता cda-guwahati@cgdamail.org है जहां मेल भेजे जा सकते हैं ।
|
|||||
|
होम
| हमारे बारे में
|
पोर्टल के विषय में |
सहायता | समाचार पत्रिका |
प्रकाशनधिकार नीति |
हाइपेरलिंक नीति |
डिस्क्लैमेर |
|